@विनोद भगत
काशीपुर । मिशन 2022 फतह करने निकली कांग्रेस के तीन दिग्गज नेताओं का आज शहर में स्वागत किया गया। कांग्रेस नवचेतना भवन में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत और प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा आज देर शाम काशीपुर पहुंचे। स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं का स्वागत किया। उनके आगमन पर जोरदार आतिशबाजी भी की। लेकिन इस सब तामझाम के बावजूद नवचेतना भवन में तमाम खाली कुर्सियां बता रही थी कि स्वागत समारोह फीका पड़ गया है।
मंच पर रखी कुर्सियां जरूर भरी दिखाई दी लेकिन कार्यकर्ताओं का अभाव स्थानीय कांग्रेस के लिए चिंता का सबब बन गया। नेता प्रतिपक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश कोषाध्यक्ष की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की कम संख्या काशीपुर में कांग्रेस का हाल बयां करती नजर आई। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ भी अपने काशीपुर आगमन पर इस ओर इशारा कर चुके हैं कि कुर्सियां तो भरो।
ऐसे में सवाल उठता है कि दिग्गज नेताओं के कार्यक्रम के दौरान खाली कुर्सियों से कुर्सी पर बैठने का सपना क्या कांग्रेस पूरा कर पायेगी?
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal






