Breaking News

बड़ी खबर :भूस्खलन ने ली 129 की जान, बारिश का कहर

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई, 2021)

महाराष्ट्र पिछले दो दिनों से बारिश की भीषण चपेट में है। भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन की भी खबरें आई हैं। राहत और बचाव टीमें फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के काम में जुटी हैं।

बारिश से जुड़ी घटनाओं और भूस्खलन में 129 लोगों की मौत हो गई, जबकि पुणे मंडल के तहत 84,452 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। पुणे मंडल भारी बारिश से खासा प्रभावित है।

पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे मंडल में भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने के चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कोल्हापुर शहर के पास पंचगंगा नदी 2019 में आई बाढ़ के स्तर से भी ऊपर बह रही है। पुणे और कोल्हापुर के साथ ही मंडल में सांगली और सतारा जिले भी आते हैं। सतारा भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से 38 लोगों की मौत रायगढ़ जिले में भूस्खलन होने से हुई। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सतारा जिले के लिए एक नया रेड अलर्ट जारी कर अगले 24 घंटे में जिले के पर्वतीय घाट इलाके में अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, जहां भूस्खलन के बाद करीब 30 लोग लापता हैं।

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-