Breaking News

रामनगर :तेज बारिश से भारी नुकसान, मकानों में पानी घुसा, दो कमरे बहे,

@शब्द दूत ब्यूरो (18 जुलाई 2021)

रामनगर । बीती रात से हो रही तेज बारिश से रामनगर में कई मकानों को नुकसान पहुंचा है।

यहाँ चोरपानी क्षेत्र में तेज बरसात के चलते नयन सिंह के मकान के दो कमरों को भारी क्षति पहुंची है। प्रेमचंद जोशी, जानकी जोशी, चन्द्रशेखर जोशी व सुमन जोशी के घरों में भी बारिश का पानी आने से काफी घरेलू सामान बरबाद हो गया। बारिश में हुये नुकसान का जायजा लेने पहुंची तहसीलदार पूनम पंत ने बताया कि प्रभावित नयन सिंह को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।

तेज बारिश की वजह से रामनगर के गौजानी में  बाइक नाले में बह गई जबकि बाइक सवार ने किसी तरह पेड़ की टहनी पकड़कर अपनी जान बचाई। उधर टेड़ा गांव में  नाले में एक कार बह गई। कार सवारों को आसपास के लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला गया। यहां  कई झोपड़ियों की बहने की सूचना है। 

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-