@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (17 जुलाई, 2021)
तमाम सख्त निर्देश के बावजूद आये दिन कहीं न कहीं से शादी समारोहों में खुशी दर्शाने वाली फायरिंग की सूचना मिलती रहती है। ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले का है। जहां एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान की गई फायरिंग में निकली गोली दुल्हन के शरीर के आरपार होकर एक अधेड़ को लग गई।
जानकारी के अनुसार मामला प्रतापगंज थाना क्षेत्र का है जहां देर रात शादी समारोह बराती पक्ष के लोगों द्वारा की गई फायरिंग में दुल्हन को ही गोली मार दी गई। गोली दुल्हन के शरीर के आरपार होकर एक अधेड़ व्यक्ति को भी जा लगी।
बताया जाता है कि गोली चलाने वाले बाराती की पहले स्थानीय लोगों ने खूब खिदमत की, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना के बाद गांव मे सन्नाटा पसर गया। हालांकि सुखद बात यह है कि गोली लगने के बाद भी दुल्हन की शादी हुई और उसके बाद उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





