@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई, 2021)
सेल्फी लेने के चक्कर में सुध-बुध खो देना कितना खतरनाक हो सकता है इस बात का अंदाजा मशहूर मॉडल सोफिया चेउंग के निधन की खबर से समझा जा सकता है। बत्तीस साल की सोफिया चेउंग को सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को चौंकाने की कोशिश में जान से हाथ धोना पड़ा।
बताया जा रहा है कि सोफिया एडवेंचरस सेल्फी लेने के दौरान ऊंचाई से गिर गईं और उनकी मौत हो गई। सोफिया चेउंग अपने दोस्तों संग हॉन्गकॉन्ग के एक नेचर पार्क में घूमने गई थीं। इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हुआ।
सोफिया चेउंग को हादसे के बाद आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सोफिया वाटरफॉल के ऊपरी हिस्से पर पहुंचकर सेल्फी पोज बना रही थीं, तभी उनका बैलेंस बिगड़ गया और नीचे गिर गई।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





