Breaking News

ब्रेकिंग :कुएं में गिरे बच्चे को बचाने में 40 से ज्यादा लोग उसी कुएं में गिरे

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई, 2021)

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा के पठारी इलाके में एक कुआं धंसने से 25-30 लोगों के दबे होने की खबर आ रही है। गंजबासौदा के पठारी इलाके में देर शाम कुएं में बच्चे के गिर जाने के बाद गांव वाले बच्चे को निकालने के लिए इकट्ठा हुए थे, तभी अचानक से कुआं धंस गया और ये लोग उसमें दब गए।

बीस से ज्यादा लोगों को रेस्कयू किया जा चुका है लेकिन 5-10 अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंजबासौदा घटना की उच्च स्तरीय जांच और हर संभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

लाल पठार गांव में गुरुवार की रात एक बच्चे की कुंए में गिरने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे ढूंढने के लिए कुएं की छत पर पहुंच गए। लोगों की संख्या अधिक होने के कारण कुएं पर बनाई छत भरभरा कर गिर गई, जिसकी वजह से करीब 30 लोग कुएं के पानी में गिर गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद 20 लोगों को बाहर निकाल लिया। उन्हें हल्की चोटें आई थीं। पांच लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

दरअसल, कुएं में सिर्फ बीच का हिस्सा खुला रहता था। बच्चे को खोजने पहुंचे लोग गाटर की इस छत पर चढ़ गए। भीड़ के दबाव के कारण दोनों तरफ की छत कुएं में गिर गई। इसके चलते छत पर खड़े लोग भी कुएं के पानी में जा गिरे।

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-