Breaking News

भाजपा ने पीयूष गोयल को नेता राज्यसभा नियुक्त किया

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (14 जुलाई, 2021)

पीयूष गोयल राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) संसदीय दल के सदन के नेता होंगे। संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी ने पीयूष गोयल को राज्यसभा में अपना नेता चुना है। थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के बाद से राज्यसभा में बीजेपी का यह पद खाली था।

राज्यसभा में पीयूष गोयल की सीट पीएम मोदी के साथ होगी। पीयूष गोयल साल 2010 से राज्यसभा सांसद हैं। बताया जाता है कि सदन के नेता के पद के लिए निर्मला सीतारमण के नाम पर भी विचार हुआ था।

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-