@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (14 जुलाई, 2021)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को गोवा पहुंचे। वहां उन्होंने एक प्रेस कान्फ्रेंस में बिजली को लेकर गारंटी का वादा किया। केजरीवाल ने कहा कि वो गोवा में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। इस स्कीम से गोवा में 87 फीसदी लोगों का बिजली का बिल शून्य हो जाएगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने बिल भी माफ किए जाएंगे और राज्य में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। दिल्ली के सीएम बोले, “गारंटी देता हूं, अरविंद केजरीवाल जो कहता है, वही करता है।” बता दें कि इससे पहले पंजाब और उत्तराखंड में भी केजरीवाल 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर चुके हैं।
Goa is ready for change, Important announcement | LIVE https://t.co/7rh1SSQeN4
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 14, 2021
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चार गारंटी का वादा किया। उन्होंने कहा, ‘भ्रष्टाचार और दल बदलू की घटिया राजनीति ख़त्म करनी है। अब तो भाजपा कांग्रेस में फर्क नही है। लोग बदलाव चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘गारंटी देता हूं कि केजरीवाल जो कहता है वो करता है।
गौरतलब है कि गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और आम आदमी पार्टी इन चुनावों के लिए कमर कस रही है। केजरीवाल ने इन तीनों ही राज्यों में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





