Breaking News

ब्रेकिंग :कोर्ट परिसर स्थित वकील के चैम्बर में गोलीबारी, एक की मौत, आरोपी फरार

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (13 जुलाई 2021)

द्वारका कोर्ट परिसर के अंदर हुई गोलीबारी में पेशी पर आये एक व्यक्ति की मौत हो गई। गोली चलाने वाले की पहचान वकील के रूप में हुई है।

फायरिंग में मरने वाले व्यक्ति की पहचान उपकार के रूप में हुई है, जो वकील अरुण शर्मा के चैंबर नंबर-444 के अंदर फायरिंग के बाद गोली लगने से घायल हो गया था। उपकार अपने खिलाफ एक मामले की सुनवाई के लिए द्वारका अदालत परिसर में मौजूद था। उसी दौरान आरोपी उस पर फायरिंग कर कोर्ट परिसर से फरार हो गया था।

 कोर्ट परिसर में गोली चलने की आवाज से वहाँ अफरा-तफरी मच गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस घायल  को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फायरिंग की यह घटना रात नौ बजे उस समय हुई जब वकील और कई अन्य लोग चैम्बर में थे। आरोपी वकील बताया गया है। 

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-