@शब्द दूत ब्यूरो (13 जुलाई 2021)
काशीपुर । रमेश त्रिपाठी अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के जिला महामंत्री बनाये गये हैं। बीते रोज उधम सिंह नगर की कोर कमेटी की कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रिसार्ट में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा की संस्तुति पर प्रदेश महामंत्री पंडित उमेश जोशी एडवोकेट ने पंडित आरसी त्रिपाठी को जिला उधम सिंह नगर का जिला महामंत्री मनोनीत किया।
रमेश त्रिपाठी के जिला महामंत्री बनने व पंडित शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट को लायंस क्लब काशीपुर सिटी का पी आर ओ बनने पर जिला कोर कमेटी की तरफ से स्वागत व माल्यार्पण किया गया। वहीं पंडित प्रदीप जोशी को लायंस क्लब काशीपुर सेंट्रल का अध्यक्ष बनने पर उनका स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया। बैठक में उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड में ब्राह्मणों की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई।
प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी ने कहा जल्दी इस संदर्भ में काशीपुर के एसडीएम के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। जिला सलाहकार पंडित सुरेश जोशी ने कहा की पंडित आर सी त्रिपाठी के उधम सिंह नगर जिले के जिला महामंत्री बनने पर महासभा को जिले में एक नई ऊर्जा प्राप्त होगी और संगठन नई ऊंचाइयों पर जाएगा।
इस अवसर पर मौजूद प्रमुख लोगों में प्रदेश महामंत्री पंडित उमेश जोशी एडवोकेट के अतिरिक्त जिला कोर कमेटी के सदस्यों जिनमें पंडित सुरेश जोशी पंडित एडवोकेट पंडित मनोज डोबरियाल आदि शामिल थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





