Breaking News

कांग्रेस कर रही लोकसभा में पार्टी के नए नेता की तलाश

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (13 जुलाई, 2021)

कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी की जगह लोकसभा में किसी और को पार्टी नेता बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, जिन जी-23 नेताओं ने पिछले साल सोनिया गांधी को विस्फोटक खत लिखा था, उन्हें इस पद का दावेदार माना जा रहा है।

सूत्रों ने साथ ही कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में पार्टी के नेता नहीं होंगे। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होगा। इस पद के लिए जिन्हें सबसे ज्यादा दावेदार माना जा रहा है, उनमें शशि थरूर और मनीष तिवारी हैं। सूत्रों का कहना है कि गौरव गोगोई, रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तम कुमार रेड्डी के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।

थरूर और मनीष तिवारी उस जी-23 समूह में शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल अगस्त महीने में सोनिया गांधी को पहला खत लिखा था। इस पत्र में पार्टी नेतृत्व में बदलाव और व्यापक संगठनात्मक परिवर्तन की मांग की गई थी। इसकी वजह से एक आंतरिक तूफान शुरू हो गया था। इसके बाद कई नेताओं को पार्टी में अपने पद खोने पड़े थे।

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-