Breaking News

काशीपुर :सुरेश शर्मा लायंस क्लब काशीपुर सिटी के नये अध्यक्ष बने

@शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई 2021)

काशीपुर । लायंस क्लब काशीपुर सिटी के नए अध्यक्ष लॉयन सुरेश शर्मा को गौतमी हाइट होटल में आयोजित लायंस क्लब काशीपुर सिटी की सोशल एवं अवॉर्ड मीटिंग में क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष शेर जंग धालीवाल ने उनका माल्यार्पण कर गेवल तथा घंटा सौंपकर वर्ष 2021-2022 के अध्यक्ष पद का पद भार सौंपा।

इस अवसर पर मौजूद क्लब के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी। नव नियुक्त अध्यक्ष लॉयन सुरेश शर्मा ने क्लब के सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया कि आगामी वर्ष में कोराना गाइड लाइन का पालन करते हुए अधिक से अधिक सामाजिक कार्य किए जायेगे। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब काशीपुर सिटी के सभी सदस्यों की सहमति से क्लब के हित में निर्णय लिए जायेगे। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वह सभी लोग कोराना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें तथा मास्क जरुर लगाए।

अध्यक्ष पद के अलावा सचिव पद का कार्य भार लॉयन हरिओम तोमर, तथा कोषाध्यक्ष पद का कार्य भार वरिष्ठ लॉयन जसबीर सिंह को सौंपा गया। क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष शेर जंग सिंह धालीवाल एवं उनकी टीम ने क्लब के सभी सदस्यों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर तराई क्षेत्र के चेयरमैन लॉयन सुखविंदर सिंह, तराई क्षेत्र के डिस्ट्रिक्ट सचिव स्वतंत्र मेहरोत्रा, काशीपुर बार एसोसिशन के अध्यक्ष इंदर सिंह( एड) शैलेंद्र मिश्रा ( एड), समरपाल सिंह ग्रेवाल, सतविंदर सिंह, आर पी त्यागी, बलदेव सिंह, जगतार सिंह,डॉ आनंद मोहन, महेश वर्मा, गुरसेवक सिंह, धर्मेन्द्र सिंह अरोरा, प्रवीन सेठी, सुशील मदान, सुरेंद्र बठला, बलविंदर सिंह,अमरदीप सिंह, परमजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-