Breaking News

कालाढूंगी :डीएलएड प्रशिक्षितों ने नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा

कालाढूंगी । शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को डीएलएड प्रशिक्षितों ने शीघ्र नियुक्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मंत्री श्री पांडे यहाँ अटल उत्कर्ष विद्यालय का उद्घाटन करने आये थे। 

राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी विकासखंड कोटाबाग में राजकीय प्रशिक्षण संस्थान के डीएलएड 2017 -19 बैच के प्रशिक्षित शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे से मिले।  उन्होंने राजकीय विद्यालयो में शीघ्र  नियुक्ति संबंधी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि न्यायालय में सभी वादों का शीघ्र निस्तारण कर  जुलाई माह तक विद्यालय में शीघ्र नियुक्ति प्रदान की जाये।

डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों का कहना है कि 2 साल की नियमित ट्रेनिंग करने के पश्चात भी पिछले 2 साल तक बेरोजगार भटकने के उपरांत भी अभी तक उन्हें आश्वासन ही आश्वासन मिले हैं।  उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार द्वारा ही एंट्रेंस परीक्षा के आधार पर 2 साल का रेगुलर D.El.Ed करवाया गया है ।ज्ञापन देने वालो में हिमांशु जोशी,सत्यपाल,अनु पपनैं,रश्मि कालाकोटी,गुंजन रावत,पल्लवी आदि शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-