@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद देश के नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ऐलान किया कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 23,123 करोड़ रुपये का इमरजेंसी रिस्पॉन्स पैकेज मंजूर किया गया है।
मंडाविया ने कहा, ‘एक नए इमरजेंसी कोविड रिस्पॉन्स पैकेज के लिए 23,123 करोड़ रुपये कैबिनेट ने मंजूर किए हैं इसमें से 15,000 करोड़ केंद्र और 8000 करोड़ राज्य आवंटित करेंगे।’
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस पैकेज के बारे में बताते हुए कहा, ‘736 जिलों में पीडियाट्रिक्स डिपार्टमेंट सेटअप होगा। इससे 20,000 आईसीयू बेड तैयार किए जाएंगे। बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था होगी इस पैकेज के तहत मेडिसिन्स का बफर स्टॉक भी तैयार होगा।’


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal