Breaking News

काशीपुर :प्रचंड बहुमत के बदले जनता से विश्वासघात किया भाजपा ने,प्रदेश कांग्रेस सचिव अरूण चौहान ने साधा सरकार पर निशाना

@शब्द दूत ब्यूरो(5 जुलाई 2021) 

काशीपुर । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण चौहान ने कहा कि बार-बार मुख्यमंत्री बदलने की प्रदेशवासियों को डबल इंजन सरकार की परिभाषा समझ में आ रही है राज्य में शासन व्यवस्था ठप्प पड़ चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस सचिव अरूण चौहान ने कहा कि जनता महंगाई युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। व्यापारी, किसान इस भाजपा की नीतियों से परेशान हैं। लेकिन इस भाजपा सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण चौहान ने कहा कि जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाया उस जनता के साथ भाजपा ने विश्वासघात किया। भाजपा के छल रूपी चरित्र व चेहरे को जनता अच्छी तरह जान चुकी है। जनता से किये गये वादों को पूरा करने में पर विफल रहने पर भाजपा अब मुख्यमंत्री बदलकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। इस घटना क्रम से यह साफ होता है कि यह भाजपा सरकार अपने अंतर्विरोध से जूझ रही है। यह प्रदेश का क्या विकास करेगी?

कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने कहा भाजपा सरकार से त्रस्त जनता अब कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है क्योंकि जनता समझ चुकी है कि उत्तराखंड में स्थिर सरकार सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती हैं। कांग्रेस सरकार में रोजगार के अवसर होंगे महंगाई कम होगी भयमुक्त भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण मिलेगा। चौहान ने कहा जनता अब मन बना चुकी है। आने वाले 2022 के चुनाव में जनता प्रचंड बहुमत से जिताकर कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-