@शब्द दूत ब्यूरो(5 जुलाई 2021)
बाजपुर। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरु के आदेश पर यहाँ राजकीय चिकित्सालय में दिव्यांगों को वैक्सीन लगाने के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ पूर्व दर्जा धारी राज्यमंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने किया।
शिविर में जिला दिव्यांग केंद्र उधम सिंह नगर के द्वारा दिव्यांग जनों के लिए यूडी आईडी कार्ड एवं दुकान के लिए ऋण अनुदान हेतु आवेदन भी भरवाए गए । इस अवसर पर मिंडा कंपनी रुद्रपुर के सहयोग से दिव्यांग जनों को लाने ले जाने की सुविधा के साथ साथ हल्के जलपान की व्यवस्था की गई।
शिविर में डीडीआरसी के नोडल अधिकारी सतीश चौहान सलाहकार व पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी , डी डी आर सी स्टाफ श्रीमती प्रेमलता,पारुल,अक्षय स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक श्रीमती दीपा सिंह तथा कंपनी के गौरव कुमार सविता, कोपल शिवम दिवाकर आदि ने सहयोग किया शिविर में श्री दुष्यंत कुमार को दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के द्वारा छड़ी दी गई। आज लगभग 35 दिव्यांग जन को वेकसिनेक्सन किया गया ।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal