Breaking News

तीरथ सिंह रावत के जाने से सलाहकार सहित कईयों की गई कुर्सी

@शब्द दूत ब्यूरो

तीरथ सिंह रावत बतौर मुख्यमंत्री छोटी सी सियासी पारी खेलकर विदा तो हो गए, लेकिन उनकी टीम में जुड़े लोगों का भविष्य भी अधर में लटक गया है। इसमें उनके सलाहकार से लेकर ओएसडी तक शामिल हैं।

पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह 19 मई को ही तीरथ सिंह रावत के मुख्य सलाहकार बने थे। इसके लिए शत्रुघन सिंह प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त का पद छोड़कर आए थे। जबकि सूचना आयोग में उनका कार्यकाल आगामी 15 नवंबर तक था। लेकिन अब सीएम के इस्तीफे के साथ ही शत्रुघन सिंह की कुर्सी भी चली गई है।

इसी तरह केंद्रीय सचिवालय सेवा के अधिकारी जेसी सुंद्रियाल भी अप्रैल में ही तीरथ सिंह रावत के ओएसडी नियुक्त हुए थे। सुंद्रियाल राज्य सरकार में प्रतिनियुक्ति में आए थे। अब ढाई महीने में ही उन्हें वापस केंद्र सरकार में लौटना पड़ेगा।

इसके अलावा पूर्व आईएफएस आरबीएस रावत का भी तीरथ सरकार में पुनर्वास हुआ था, वो भी सीएम सलाहकार के रूप में काम रहे थे। आरबीएस रावत भी दो महीने के भीतर ही फिर खाली हो गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-