Breaking News

उत्तराखंड में विधायकों की नाराजगी हुई दूर, संकट टला

देहरादून । उत्तराखंड में भाजपा में चल रहा संकट फिलहाल टल गया है। भाजपा ने अपने सभी नाराज नेताओं को मना लिया है।

उधर शपथ ग्रहण से पहले देहरादून में बारिश भी शुरू हो गई है। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह के समय मौसम भी खुशगवार हो गया है। मतलब भाजपा के नेताओं की नाराजगी की गर्मी भी अब ठंडी हो गई है।

मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि कोई नाराज नहीं है। भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। इसमें सब कुछ लोकतंत्र के अनुरूप होता है।

बीते रोज से उत्तराखंड की राजनीति में चर्चाओं का दौर था कि मौजूदा घटनाक्रम से पार्टी के कुछ विधायक नाराज चल रहे हैं। हालांकि अब पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि नाराजगी की बातें अफवाह मात्र थीं। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-