Breaking News

उत्तराखंड में वरिष्ठ भाजपा विधायकों की नाराजगी की चर्चा

देहरादून । प्रदेश भाजपा में कुछ वरिष्ठ विधायकों की नाराजगी की चर्चा से तूफान मचा हुआ है। सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत के बाद अब बिशन सिंह चुफाल भी हाल के घटनाक्रम से नाराज बताये जा रहे हैं।

सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत तो दिल्‍ली चले गए हैं। ऐसे में आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रदेश की राजनीति में कुछ बड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। देखना होगा कि भाजपा का आलाकमान किस तरह से वरिष्ठ विधायकों को मना पाता है।

सूत्र बताते हैं कि मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने तो प्रदेश अध्यक्ष को फोन करके अपनी बात भी कही है। कहा जा रहा है कि चुफाल ने मुख्यमंत्री प्रकरण पर वरिष्ठ नेताओं से बात न करने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। 

इस सबके बावजूद भाजपा आलाकमान अपना फैसला शायद ही बदले। वरिष्ठ विधायकों को मनाने के प्रयास जारी हैं। आलाकमान की ओर से कोई फार्मूला तैयार कर चुनाव से पहले पार्टी में घमासान को रोकना होगा। 

बहरहाल एक युवा को प्रदेश की कमान सौंपकर भाजपा ने तुरूप का पत्ता चल कर आगामी चुनावों में युवा वर्ग को पार्टी से जोड़े रखने की जो कवायद शुरू की है उस पर वरिष्‍ठ विधायकों की नाराजगी से संशय के बादल मंडराने लगे हैं। शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर सबकी नजरें हैं। युवा व ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रीमंडल में किन चेहरों को शामिल कर सामंजस्य बिठा पाते हैं। यह अपने आप में महत्वपूर्ण हो गया है। 

कांग्रेस से जो नेता भाजपा में शामिल हुए थे उनका रूख क्या रहता है। यह देखना होगा। हालांकि सतपाल और हरक की नाराजगी तो जग जाहिर हो चुकी है। ज्यादा दिक्कत तो तब होगी जब भाजपा के ही कुछ वरिष्ठ विधायक व मंत्री भी इस फैसले का खुलकर विरोध करते हुए मुखर हो जायें। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-