Breaking News

कुछ सीएम पद के दावेदारों के लिए अंगूर हमेशा के लिए खट्टे हो गए: हरीश रावत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

उत्तराखंड में बीजेपी के विधायक दल ने पुष्कर सिंह धामी को नया नेता चुना है। वे प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। संवैधानिक संकट के चलते तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने से उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का पद रिक्त होने जा रहा है। इसको लेकर बीजेपी में तीन दिनों से जारी घटनाक्रम को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि ”भाजपा के मुख्यमंत्री चयन का सीन नाटकीय तरीके से समाप्त हुआ। कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गए हैं।” रावत ने अपने इस बयान से मुख्यमंत्री पद के दावेदारों पर निशाना साधा है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए सतपाल महाराज, धन सिंह, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जैसे कई नेता दावेदार बताए जा रहे थे। जबकि पुष्कर सिंह धामी सीएम बनाए गए, जिनका कि कोई जिक्र ही नहीं हो रहा था।

इससे पहले हरीश रावत ने कहा कि ”तीरथ सिंह जी को लेकर भाजपा नेतृत्व ने पहले से ही गंभीरता नहीं दिखाई। भाजपा के अन्दर जो क़ानूनी विशेषज्ञ हैं, किसी ने तो इस बात को इंगित किया होता कि मुख्यमंत्री का चुनाव लड़ना ज़रूरी है।”

हरीश रावत ने तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि  बीजेपी ने अपने दो नेताओं की हास्यास्पद हालत बना दी। हरीश रावत ने ट्वीट किया था कि 2017 में सत्तारूढ़ हुई उत्तराखंड भाजपा ने अपने दो नेताओं की स्थिति हास्यास्पद बना दी है, दोनों भले आदमी हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-