Breaking News

अमिताभ बच्‍चन की “दीवार”तो गिरा दी लेकिन बंगले का हिस्सा छोड़ दिया पार्षद की आपत्ति पर होगी कार्रवाई

@शब्द दूत ब्यूरो (4 जुलाई 2021)

मुंबई । अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा के एक हिस्से को जल्द ही बीएमसी द्वारा गिरा दिया जायेगा। हालांकि यह नोटिस चार साल पहले ही 2017 अमिताभ बच्चन को दिया गया था लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर एक पार्षद ने सवाल उठा दिये। जिस वजह से अब इस मामले में कार्रवाई होने जा रही है।

दरअसल संत ज्ञानेश्वर मार्ग का चौड़ीकरण होना है।  इसके लिए बीएमसी ने मुंबई उपनगरीय कलेक्टर शहर के सर्वेक्षण अधिकारियों को परियोजना के लिए आवश्यक बंगले के सटीक हिस्से का सीमांकन करने का भी निर्देश दिया है। संत ज्ञानेश्वर मार्ग चंदन सिनेमा क्षेत्र को इस्कॉन मंदिर की ओर जाने वाले लिंक रोड से जोड़ता है। बंगले के सामने के हिस्से को छोड़कर बाकी का काम हो चुका है।

साल 2017 में जब अभिनेता अमिताभ बच्चन को नोटिस जारी किया था तब बंगले से जोड़ने वाली दीवार तो ले ली गई, लेकिन भवन के जरूरी हिस्से को नहीं लिया गया। नोटिस बच्चन परिवार और इलाके में रहने वाले अन्य पड़ोसियों को भी मिला था।

नगर पार्षद ट्यूलिप मिरांडा ने इस मामलेे में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्षद ने कहा कि बीएमसी ने 2017 में अभिनेता अमिताभ बच्चन को रोड वाइंडिंग नीति के तहत उनकी स्थिति के बारे में नोटिस दिया था। बच्चन के बंगले से सटे प्लॉट की दीवार ली गई थी और जल निकासी बनाई गई थी। लेकिन बच्चन के घर को अछूता छोड़ दिया गया है। जब नोटिस जारी किया गया था, तो जमीन एक आम व्यक्ति की क्यों नहीं ली गई थी। “

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-