Breaking News

काशीपुर :महानगर महिला कांग्रेस ने फूंका रेप के आरोपी भाजपा विधायक का पुतला

काशीपुर । महानगर महिला कांग्रेस ने भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर दर्ज रेप के मामले को लेकर प्रदर्शन किया।

महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य के नेतृत्व में यहाँ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका । महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य ने कहा कि भाजपा के शासन में महिला उत्पीड़न की लगातार घटनायें हो रही है। और अफसोस की बात यह है कि एक के बाद एक भाजपा नेता और विधायक महिला उत्पीड़न की घटनाओं में लिप्त है।

उन्होंने कहा कि कि भाजपा शासन में जनता हर तरह से त्रस्त है। मंहगाई और बेरोजगारी से जनता में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में भाजपा का बदनुमा चेहरा और दागदार चरित्र सामने आ गया है।

पुतला फूंकने वालों में श्रीमती गीता चौहान, अलका पाल, मीनू सहगल, ब्रजबाला, कुमकुम सक्सैना, पूजा शर्मा, गीता न्योलिया, पूजा लोहिया आदि शामिल थीं। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-