Breaking News

बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड :तीरथ सिंह रावत देंगे इस्तीफा?

देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफे की पेशकश की है। सूत्रों के मुताबिक तीरथ सिंह रावत ने दून पहुंचकर राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

दरअसल संवैधानिक कारणों के चलते यहाँ उपचुनाव नहीं हो सकता है। बताया जा रहा है कि सतपाल महाराज को विधानमंडल का नेता बनाया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर धन सिंह रावत का भी नाम मुख्यमंत्री के लिये चर्चा में है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्‍तीफे की अटकलें उस समय जोर पकड़ने लगी थी जब उन्‍होंने शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर जाकर मुलाक़ात की थी। बीते तीन दिनों में दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाक़ात है, इस मुलाकात के बाद यह चर्चाएं उठने लगी थीं कि कहीं ये उत्‍तराखंड में फिर से सत्ता परिवर्तन की आहट तो नहीं है?

तीरथ सिंह तीन दिन से दिल्ली में हैं. हालांकि जिस दिन वह आए उसी रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी मुलाक़ात हो गई थी और अगले दिन उन्हें देहरादून वापस जाना था। लेकिन अचानक वापसी का कार्यक्रम टल गया जिसके बाद से उनको बदले जाने की चर्चाओं ने तेजी पकड़ ली थी।

गौरतलब है कि रावत ने इसी साल मार्च में उत्‍तराखंड का मुख्‍यमंत्री पद संभाला था। तीरथ सिंह को सीएम पद से इसलिए हटना पड़ रहा है क्‍योंकि मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के छह महीने के अंदर यानी 10 सितंबर तक उनका विधायक बनना ज़रूरी है। उत्तराखंड की दो सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं लेकिन कोरोना महामारी को लेकर फ़िलहाल उपचुनाव पर चुनाव आयोग की रोक है। ऐसे में यह उपचुनाव को लेकर स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं है। बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद उत्‍तराखंड में उपचुनाव को लेकर सवाल पर तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि उप चुनाव का विषय चुनाव आयोग का है। चुनाव आयोग जब भी निर्णय लेगा, उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग जो भी फैसला करेगा, वह स्वीकार होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-