Breaking News

गोल्डन बाबा ने बनवाया ‘सोने का मास्क’, बाबा का दावा- इससे कभी नहीं होगा कोरोना

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (02 जुलाई, 2021)

कोरोना से बचने के लिए हर किसी के लिए इन दिनों मास्क लगाना जरूरी हो गया है। इतना ही नहीं, मास्क अब हमारे लिए इतना जरूरी है कि भले ही हम घर से मिकलते समय कोई दूसरी चीज भूल जाएं, लेकिन मास्क नहीं भूल सकते। वहीं, दूसरी तरफ मास्क अब कुछ लोगों के लिए पैशन ट्रेंड सा बन गया है। कई लोग अपने ड्रेस के मैचिंग के मास्क लगाने लगे हैं।

इधर, कानपुर के जाने-माने गोल्डन बाबा ने सोने का मास्क बनवाया है। जो इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर मनोज सेंगर जिन्हें ‘मनोजानंद महाराज’ के नाम से भी जाना जाता है, ने सोने का मास्क बनवाया है। इस मास्क की कीमत लगभग पांच लाख रुपए बताई जा रही है।

मनोजानंद महाराज उर्फ गोल्डन बाबा का कहना है कि, मास्क के अंदर एक सैनिटाइजर की लेयर है, जो 36 महीने तक काम करेगी। उन्होंने अपने मास्क को ‘शिव शरण मास्क’ का नाम दिया है। वह कहते हैं, “दूसरी कोविड लहर घातक रही है। कई ने ठीक से मास्क नहीं पहना है। यह मास्क ट्रिपल कोटेड है, सैनिटाइज़ किया गया है और 3 साल तक टिक सकता है।” बता दें कि मनोज को सोना पहनने का बहुत शौक है और इसी वजह से ये गोल्डन बाबा के नाम से जाने जाते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-