Breaking News

उत्तराखंड में भू कानून बिल से पलायन पर लगाम लगेगी :शंभू लखेड़ा

@शब्द दूत ब्यूरो

काशीपुर(1 जुलाई) । देवसेना संगठन ने उत्तराखंड में भू कानून बिल पास करने की मांग करते हुए सरकार को चेताया है कि यदि यह कानून पास नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा।

देवसेना संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री शम्भू लखेड़ा ने यहाँ जारी एक बयान में कहा कि उत्तराखंड सरकार भू क़ानून बिल पास करने के साथ साथ वर्ष 1950 से राज्य में रह रहे लोगों को मूल निवासी का प्रमाणपत्र दे। उन्होंने जौनसार क्षेत्र की तर्ज पर सम्पूर्ण कुमाऊँ व गढ़वाल के लोगों को आरक्षण देने की वकालत भी की है। 

देवसेना के प्रदेश संगठन मंत्री ने चकबन्दी एक्ट लागू होने के 3 वर्षों के बाद भी नियमावली नही बनाई जाने को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 7000 मीटर वाली पर्वत श्रंखलाओ में खनन व प्रकृति संरचना का दोहन रोक जाए। पहाड़ो में बढ़ते अवैध शराब के कारोबार पर कठोरता से रोक लगाये जाने व आल वैदर रोड का विस्तार संपूर्ण पहाड़ी जिलों में किये जाने की भी मांग की गई है। 

शंभू लखेड़ा ने कहा कि यदि सरकार इन मांगों पर विचार नहीं करती है तो पूरे प्रदेश में देवसेना बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-