@शब्द दूत ब्यूरो(1 जुलाई 2021)
काशीपुर । महानगर कांग्रेस ने आज यहाँ राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में नगर के तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता एल डी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में पहुंचे और धरने पर बैठे। धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की और चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग करते हुए सीएमएस डॉ पी के सिन्हा को ज्ञापन सौंपा।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार आई काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में किसी भी रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की है। उन्होंने कहा कि यह नाम मात्र का चिकित्सक विहीन अस्पताल है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शहर का एकमात्र राजकीय चिकित्सालय सिर्फ शो पीस बनकर रह गया है।
धरना प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेताओं में मनोज जोशी एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट इंदर सिंह एडवोकेट श्रीमती मुक्ता सिंह आशीष अरोरा बॉबी अरुण चौहान, जय सिंह गौतम श्रीमती उमा वत्सल दीपिका गुड़िया , अलका पाल, गीता चौहान, इंदु मान जितेंद्र सरस्वती, मुशर्रफ हुसैन सचिन नाडिग एडवोकेट, रवि ढींगरा महेंद्र बेदी संजय सेठी संजय चतुर्वेदी निश्चित गुड़िया, चंद्रभूषण डोभाल इलियास माहिगीर विकल्प गुड़िया मंसूर अली मंसूरी, सुभाष पाल, नितिन कौशिक विवेक कौशिक हैदर अली मतलूब हुसैन राशिद फारूकी राजकुमार मनोज अग्रवाल अजीता शर्मा रोशनी बेगम मोहित चौधरी शाह आलम पार्षद डॉक्टर अशफाक हुसैन आदि प्रमुख थे।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal


