Breaking News

सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने बिड़ला केयर ब्रांड के तहत हाइजीन और वेलनेस सॉल्यूशंस की नई रेंज लांच की

@शब्द दूत ब्यूरो

लालकुआँ 1 जुलाई । सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने फेशियल टिश्यूस की  बिड़ला केयर ब्रांड नाम के तहत हाइजीन और वेलनेस सॉल्यूशंस की पांच नई रेंज लांच की हैं । जिसमें मौजूदा हालात के मद्देनजर और उपभोक्ताओं की स्वच्छता का ध्यान रखा गया है।

मौके पर सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ जे पी नारायण ने कहा कि हाल के दिनों के घटनाक्रम को देखते हुए दुनिया भर में स्वास्थ्य और स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए स्वच्छता एक महत्वपूर्ण शर्त बन गई है। कैसे कीटाणुओं और विषाणुओं के प्रसार को रोकने के लिए स्वच्छता समाधानों ने त्रुटिहीन रूप से कार्य किया है। स्वस्थ रहने के लिए अच्छी स्वच्छता जरूरी है।

बता दें कि कोविड-19 से पहले के समय और कोविड के बाद के समाज में स्वच्छता की भूमिका को समझने की दिशा में उपभोक्ता-व्यवहार में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है।

कंपनी के सीईओ जेपी नारायण ने बताया कि देश में गंदगी और अनहाइजीनिक गतिविधियों  की वजह से बीमारियां बढ रही है। ऐसे में अपने ओर अपने लोगों को स्वच्छ रखने के मकसद से कंपनी ने केयरिंग फॉर यू, योर फैमिली एंड मदर अर्थ के टैगलाइन के साथ कस्टमर्स को वेट वाइप्स और पॉकेट टिश्यू के रूप में स्वच्छता और वेल्ल्नेस सॉल्यूशंस की नए प्रोडक्ट पेश करता है। जो हाइजिनिक और टिकाऊ हैं।

उन्होंने बताया की बिड़ला केयर वाइप्स न केवल उपभोक्ताओं के लिए बल्कि पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं। जो 100% प्रकृति-आधारित, बायोडिग्रेडेबल, कम्पोस्टेबल, नॉनवॉवन फाइबर से बने होते है। कस्टमर्स के विभन्न जरूरतों और विभिन व्यापक वर्ग को पूरा करने के लिए, ब्रांड ने  5 विशेष प्रकार के वाइप्स परफ्यूम्ड फ्लोरल वाइप्स, एकवा परफ्यूम्ड वाइप्स,बेबी वाइप्स, कीटाणुनाशक वाइप्स, मेडिकेटेड बाथ वाइप्स. लॉन्च किए हैं। 

साथ ही लोगों को चलते-फिरते तरोताजा करने में मदद करने के लिए, सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने बिड़ला केयर द्वारा पॉकेट टिश्यू लॉन्च किया। इस रेंज के तहत दो रेंज परफ्यूम्ड पॉकेट टिश्यू, नॉन परफ्यूम्ड पॉकेट टिश्यूू लांच की गयी है। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-