Breaking News

ब्रेकिंग उत्तराखंड :कोविड कर्फ्यू छह जुलाई तक बढ़ा, बाजार शाम सात बजे तक छह दिन खुलेंगे

देहरादून । राज्य में कोविड कर्फ्यू अब छह जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन कर्फ्यू में अब और ज्यादा ढील देने का निर्णय लिया गया है। अब बाजार सप्ताह में छह दिन खुलेंगे। रविवार को बाजार बंद रहेंगे।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के अनुसार मंगलवार से बाजार खुलने का समय सुबह आठ से शाम सात बजे तक रहेगा। केवल मसूरी व नैनीताल में बाजार रविवार को भी खुले रहेंगे। यहां मंगलवार को बाजार बंद किए जाएंगे।

उधर  मसूरी और सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए यहाँ रविवार को बाजार खुले रहेंगे। लेकिन मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होगी। बाजार खुलने का समय भी अब सुबह आठ से शाम सात बजे तक होगा। अब तक बाजार शाम पांच बजे तक खुल रहे थे। यह व्यवस्था छह जुलाई की सुबह तक जारी रहेगी। वर्तमान में लागू कर्फ्यू की अवधि मंगलवार सुबह छह बजे खत्म हो रही है। हालांकि, इस बीच कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद इसमें तमाम रियायत भी दी गईं। अब तक शनिवार व रविवार को छोड़कर हफ्ते में पांच दिन सुबह आठ से शाम पांच बजे तक बाजार खुल रहे हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़े सरकारी कार्यालय पूर्ण क्षमता के साथ खुल रहे हैं, जबकि शेष 50 फीसद क्षमता के साथ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-