Breaking News

काशीपुर :आम आदमी पार्टी पर हमलावर हुये मदन कौशिक, रामनगर में चिंतन बैठक कल से आरंभ, देखिए वीडियो

काशीपुर । उत्तराखंड में कल से शुरू हो रही भारतीय जनता पार्टी के चिंतन शिविर में पार्टी आगामी चुनावों में रणनीति तय करने की तैयारी शुरू कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने चिंतन शिविर में जाने से पहले आज काशीपुर में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार पर हमला बोला । मदन कौशिक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिल्ली सरकार द्वारा आवश्यकता से अधिक आक्सीजन की डिमांड को लेकर केजरीवाल पर तंज कसा।  उन्होंने कहा कि  न्यायालय के पैनल के निर्णय से आम आदमी पार्टी का घिनौना चेहरा सामने आ गया है। मदन कौशिक ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 

छह महीने के भीतर मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने या न लड़ने के संवैधानिक संकट को प्रदेश अध्यक्ष ने नकार दिया। उन्होंने कहा कि विधानमंडल के नेता के मामले में एक साल से कम रहने की स्थिति में चुनाव नहीं होने की बाध्यता नहीं है। मदन कौशिक ने कहा कि कि उत्तरकाशी के गंगोत्री विधानसभा सीट के लिए जैसे ही चुनाव की घोषणा होगी हम वहाँ से चुनाव लड़ कर भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे।

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर वह बोले कि राज्यों खासकर कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रो पदार्थों पर वैट ज्यादा होने के कारण वहां पेट्रो पदार्थों का मूल्य ज्यादा है। मदन कौशिक ने रामनगर में आयोजित चिंतन बैठक को लेकर कहा कि वहाँ 2022 के चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति तय की जायेगी।

उन्होंने कांग्रेस को दिवालियेपन का शिकार और डूबते जहाज की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस की स्थिति पूरे देश की तरह उत्तराखंड में भी बदहाल है।

रामनगर में आयोजित चिंतन बैठक के बारे में मदन कौशिक ने कहा कि इस बैठक में केंद्र और राज्य के वरिष्ठ  नेता भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर मदन कौशिक का स्वागत करने वाले नेताओं में महानगर भाजपा अध्यक्ष मोहन बिष्ट,खिलेंद्र चौधरी मेयर ऊषा चौधरी, महामंत्री अभिषेक गोयल, गुरविंदर सिंह चंडोक, समेत अनेक भाजपा नेता शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-