Breaking News

काशीपुर :युवा कांग्रेस में वीरजोत के प्रदेश महासचिव व अनीस के संयुक्त सचिव बनने पर बधाई :इंदुमान

काशीपुर । महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती इंदुमान ने युवा कांग्रेस के नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री इंदुमान ने कहा कि काशीपुर के युवा किसान नेता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी वीरजोत सिंह ग्रेवाल को युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनने से प्रदेश में युवा कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि एक होनहार युवा को पार्टी की युवा विंग में महत्वपूर्ण पद देकर उन्होंने प्रदेश भर के युवाओं का कांग्रेस में विश्वास और मजबूत किया है। वीरजोत सिंह एक तरफ किसान आंदोलन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं साथ ही धरातल स्तर पर आम आदमी की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं।

श्रीमती इंदुमान ने अनीस अंसारी को प्रदेश संयुक्त सचिव मनोनीत किये जाने पर उन्हें बधाई दी है। महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती इंदुमान ने दोनों पदाधिकारियों को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि इससे युवाओं में एक अच्छा संदेश जायेगा। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-