Breaking News

एक जुलाई से शुरू हो सकता है उत्तर प्रदेश व हिमाचल के लिए रोडवेज की बसों का संचालन

@शब्द दूत ब्यूरो

कोविड कर्फ्यू के कारण उत्तर प्रदेश, हिमाचल, दिल्ली, राजस्थान सहित तमाम राज्यों के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन फिलहाल ठप पड़ा हुआ है।

कोविड कर्फ्यू की वजह से दूसरे राज्यों को जाने वालीं रोडवेज बसों के पहिये अब एक जुलाई से चल सकते हैं। हिमाचल सहित यूपी व अन्य राज्यों के लिए निगम की बसों के प्रवेश की उम्मीदें तेज हो गई हैं।

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने फैसला लिया है कि एक जुलाई से वह 50 प्रतिशत सवारियों के साथ अंतरराज्यीय बस संचालन शुरू कर देगी। इससे उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों की भी हिमाचल में एंट्री की उम्मीदें तेज हो गई हैं। इसी हिसाब से निगम ने बस संचालन की तैयारी भी शुरू कर दी है।

वहीं, यूपी सरकार ने भी फिलहाल 30 जून तक प्रवेश रोका हुआ है, लेकिन एक जुलाई से यूपी में भी उत्तराखंड की बसों के चलने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो यूपी के अलावा दिल्ली व अन्य राज्यों में भी राहत मिल सकती है।

रोडवेज की करीब 900 बसें रोजाना दिल्ली व अन्य राज्यों से उत्तराखंड के बीच चलती हैं। वर्तमान में इन सभी बसों के पहिए थमे हुए हैं। इससे रोजाना रोडवेज को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। अगर बस संचालन सुचारू होगा तो आर्थिक संकट से जूझ रहे निगम को कुछ राहत मिलेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-