
बेंगलुरु। भोजन किट बांट रही भाजपा नेत्री की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। हत्यारे इतने शातिर थे कि उन्होंने घटना को अंजाम देने से पहले वहाँ सीसीटीवी कैमरों का मुंह घुमा दिया था। मृतका भाजपा की पार्षद रह चुकी हैं। दो साल पहले उनक पति की भी हत्या की गई थी।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे यह वारदात हुई। हमले के बाद घायल पूर्व भाजपा पार्षद रेखा कादिरेश (46) को केंपे गौड़ा आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण पिछली कोई दुश्मनी होने का संदेह है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस मुरुगन ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे रेखा फुड किट बांट रही थीं, उसी दौरान दो मोटरसाइकिलों से कुछ युवक आए और उन्होंने उनपर धारदार हथियार से वार किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि पूर्व पार्षद के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों का मुंह दूसरी दिशा में कर दिया गया था ताकि वहां होने वाली किसी घटना को कैमरे में कैद नहीं किया जा सके। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal