@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा अब देहरादून के अलावा उत्तराखंड के दो और केंद्रों पर होगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, उत्तराखंड में एनडीए परीक्षा के दो नए केंद्र अल्मोड़ा और श्रीनगर गढ़वाल हैं।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड में दो नए एनडीए परीक्षा केंद्रों को मंजूरी देने के लिए यूपीएससी को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे राज्य के युवाओं को बड़ी संख्या में एनडीए परीक्षा में बैठने में मदद मिलेगी।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, एनडीए और एनडीए परीक्षा (II), 2021 अब देश भर के 75 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसलिए, जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें ऑफर दिया जाता है कि वे चाहें तो अपना केंद्र बदल सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने हाल ही में एनडीए II परीक्षा 2021 को स्थगित करने के संबंध में एक आधिकारिक घोषणा जारी की. नोटिफिकेशन के अनुसार, एनडीए II परीक्षा अब 14 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पहले 5 सितंबर को आयोजित होने वाली थी।
अपडेट ऑनलाइन आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर डाल दिया गया है, जो अंतिम तिथि यानी 29 जून शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal