Breaking News

विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी की 9,371 करोड़ की संपत्ति सरकारी बैंकों को स्थानांतरित

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

भगोड़े कारोबारियों विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी की कुल 9,371 करोड़ की संपत्ति सरकारी बैंकों को ट्रांस्फर कर दी गई है ताकि उनके खिलाफ धोखाधड़ी के कारण हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 8441.5 करोड़ रुपये की कुर्क संपत्तियां हस्तांतरित कीं, जिन्हें विजय माल्या, नीरव मोदी द्वारा धोखाधड़ी के कारण नुकसान हुआ था।

बता दें कि तीन भगोड़ो कारोबियों विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने पब्लिक सेक्टर के बैंकों को अपनी कंपनियों के माध्यम से बड़ी रकम की हेराफेरी करके धोखा दिया है, जिसके कारण बैंकों को कुल 22,585.83 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ था।

इसी कड़ी में सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की और प्रवर्तन निदेशालय ने घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन के अनगिनत मामलों का पता लगाया, साथ ही विदेशों में संपत्ति होने की भी बातें सामने आईं। जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपियों ने नकली संस्थाओं का इस्तेमाल कर बारी बारी से बैंकों द्वारा उपलब्ध कराए गए रुपयों का गबन किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-