@शशांक राणा
चमोली। कर्णप्रयाग के पास पूरा पहाड़ आज सुबह 11 बजे मलवे के रूप में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरा। जिसके बाद बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। दोनों तरफ से वाहनों की कतारें लग गई हैं। एनएच की मशीनें मलवा हटाने में जुट गई। प्रशासन की तरफ से कहा जा रहा है कि शाम तक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारू कर लिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक जिससे वाहनों की आवाजाही थमी हुई है। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal