Breaking News

काशीपुर :दिव्यांगों की सेवा पुण्य कर्म है, वैक्सीनेशन कैंप में सम्मानित हुये पर्वतीय महासभा अध्यक्ष जीना

काशीपुर ।  दिव्यांगों की सेवा करना पुण्य का काम है, इससे जहां दिव्यांग जनो में उत्साह और अपनत्व का भाव पैदा होता है। देवभूमि पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना ने  खंड शिक्षा अधिकारी परिसर में दिव्यांगो को वैक्सीन लगाने के लिए आयोजित शिविर में लोगो को संबोधित करते हुए यह कहा। 

इस अवसर पर जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र के नोडल अधिकारी सतीश चौहान, अनमोल फाउंडेशन की अध्यक्षा मीनाक्षी चौहान,सलाहकार पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी पी सी जोशी आदि लोगो ने सुरेंद्र जीना को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर मिंडा कंपनी रुद्रपुर के स्पार्क मिंडा फाउंडेशन ने दिव्यांगों  को लाने लेे जाने और जलपान की व्यवस्था की। वैक्सीन लगाने वाली टीम में स्वास्थ्य केंद्र नारायण नगर के हिमांशु सिंह, दीपिका चंद्रा तथा प्रेम बृजवाल थे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी आर एस नेगी, उप शिक्षा अधिकारी गीतिका पांडेय, अनिल चौहान, वसुधैव समिति के अध्यक्ष डॉ प्रशांत सिंह तथा नोडल अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी व डॉ शांतनु भी उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

शीतला मंदिर में भगदड़: 8 महिलाओं की मौत, कई घायल, मेला बना मातम

🔊 Listen to this पहले दर्शन” की होड़ और अव्यवस्थित भीड़ के कारण स्थिति बिगड़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-