Breaking News

काशीपुर :दो दिन की बारिश ने नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोली, कांग्रेस नेता मनोज जोशी बोले

काशीपुर।  वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज जोशी एडवोकेट ने  काशीपुर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किये जाने की जरूरत बताई है।

उन्होंने कहा कि प्री-मानसून की दो दिनी बारिश ने नगर निगम के ड्रैनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। प्री-मानसून में हालात ये रहे तो फिर मानसून के दौरान स्थिति कैसी रहेगी, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

मनोज जोशी ने  कहा कि प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान जलभराव होने से व्यापारी वर्ग को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। मुख्य बाजार व रतन रोड समेत तमाम निचले इलाके जलभराव की चपेट में आ जाते हैं और यहां के वाशिंदों को तमाम तरह की दिक्कतें पेश आती हैं। कांग्रेसी नेता ने कहा कि इस प्रमुख ज्वलंत समस्या के निस्तारण के लिए एक ठोस कार्ययोजना बनाकर उसे क्रियान्वित किया जाना चाहिए।

श्री जोशी ने नगर निगम प्रशासन से एक बार फिर आग्रह किया है कि वह मानसून से पूर्व इस समस्या के निस्तारण के प्रयास करे। मसलन, लक्ष्मीपुर माइनर व गैबिया नाले की कारगर ढंग से सफाई कराने के साथ ही अन्य नाले-नालियों की भी समुचित तरीके से सफाई कराना सुनिश्चित किया जाए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

शीतला मंदिर में भगदड़: 8 महिलाओं की मौत, कई घायल, मेला बना मातम

🔊 Listen to this पहले दर्शन” की होड़ और अव्यवस्थित भीड़ के कारण स्थिति बिगड़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-