Breaking News

बड़ी खबर: अगले 6 से 8 हफ्तों में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर एम्स प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगले 6 से 8 हफ्तों में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। एम्स प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अगले छह से आठ सप्ताह में भारत में तीसरी कोविड लहर की संभावना है।

देश में जारी कोरोना की दूसरी अब कमजोर पड़ रही है। लेकिन जब यह पीक पर थी तो देश के विभिन्न हिस्सों में अस्पतालों का बुरा हाल था। अस्पतालों में बेड की भारी कमी देखने को मिली थी। लगभग सभी अस्पतालों में चिकित्सा आपूर्ति की कमी हो गई थी। सोशल मीडिया पर एसओएस संदेशों ने दुनिया का ध्यान खींचा था और कई देश मदद के लिए आगे आए थे। कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर पड़ते ही कई राज्यों ने प्रतिबंधों में ढील दी है। हालांकि, तीसरी लहर के खिलाफ तैयारी जारी है।:

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-