Breaking News

काशीपुर :भाजपा विधायक के कार्यालय पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

काशीपुर। तीरथ सरकार के 100 दिनों का असफल कार्यकाल पूरा होने पर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। काशीपुर में दर्जनों कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मुकेश चावला के नेतृत्व में भाजपा विधायक हरभजन चीमा के रामनगर रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए जहां सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

मुकेश चावला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का अब तक का कार्यकाल असफल साबित हुआ है।  बीजेपी ने नेतृत्व परिवर्तन को राज्य हित में बताया लेकिन आज तीरथ सरकार के कार्यकाल में विकास के मुद्दों पर राज्य और भी पीछे चला गया। चाहे कोरोना के खिलाफ लड़ाई हो, अस्पतालों को बेहतर बनाने की बात हो, रोजगार का मुद्दा हो, महंगाई हो, बिजली-पानी हो, विकास के काम हों, हर मोर्चे पर तीरथ सरकार अपने इस कार्यकाल में बुरी तरह फेल साबित हुई है।

प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा ने तीरथ सिंह रावत के अभी तक के कार्यकाल को सिर्फ हास्यास्पद बयानों व अव्यवस्था का कार्यकाल करार दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी तीरथ सरकार का पिछले 100 दिनों का लेखा-जोखा प्रदेशवासियों के सामने रख चुकी है जिससे तीरथ सरकार की नाकामी साफ तौर पर झलकती है।

 प्रदर्शन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष अमन बाली, जिला उपाध्यक्ष साधु सिंह एडवोकेट,महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष ऊषा खोखर, जिला अध्यक्ष (युवा) मनी मुंजाल, महानगर अध्यक्ष (युवा) आकाश मोहन दीक्षित, विधानसभा उपाध्यक्ष (युवा) आयुष मेहरोत्रा, विधानसभा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष आरेन्द्र सिंह वर्मा,अल्पसंख्यक मोर्चा महासचिव आमिर हुसैन, विधानसभा सोशलमीडिया प्रभारी गौरव कुमार पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा विधानसभा सचिव आशिम अहमद,लकी माहेश्वरी,हेमा शर्मा, सेवा निवृत्त तहसीलदार मनोरथ लाल लखचौरा, डॉ विजय शर्मा, कुलवंत कौर, मुमताज़ मंसूरी,आदि थे।:

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-