@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में गर्भवती और प्रसव के बाद महिलाएं ज्यादा संख्या में मौत की शिकार हुई हैं। आईसीएमआर के अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। गर्भवती महिला और बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद की महिलाओं को लेकर आईसीएमआर ने एक अध्ययन किया था।
यह अध्ययन कोविड की पहली और दूसरी लहर में किया गया। पहली लहर में इनमें सिम्प्टोमेटिक केस 14.2 फीसदी थे, वहीं दूसरी लहर में यह बढ़कर 28.7 फीसदी हो गए। पहली लहर में जहां मृत्युदर 0.7 प्रतिशत थी, दूसरी लहर में 5.7 फीसदी हो गई।
दोनों लहर में मैटरनल डेथ दो फीसदी रही।1530 महिलाओं पर यह स्टडी हुई थी। इसमें पहली कोरोना लहर की 1143 और दूसरी लहर की 387 महिलाओं पर अध्ययन किया गया।:



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal