Breaking News

काशीपुर :ईंट पत्थरों से कुचल कर अधेड़ की निर्मम हत्या, पूछताछ के लिए दो हिरासत में

काशीपुर।   कुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टीला में एक अधेड़ की ईंट पत्थरों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गयी है। मामले में एक दो लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

जानकारी के मुताबिक टीला गांव निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र सुबेर सिंह आज सुबह अपने घर से में 100 मीटर दूर घेर में घायल पाया गया। जिसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  परिजनों ने अपने ही करीबी रिश्तेदार पर हत्या की आशंका जताई है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

बताया जाता है कि चंद्रपाल (48) पुत्र सुमेर सिंह रोजाना की तरह घर से करीब 100 मीटर की दूरी बने घेर में शाम को सोने गया था । आज सुबह लगभग 5 बजे मृतक का बड़ा बेटा सचिन घेर में पहुंचा और चारपाई के नीचे खून पड़ा देख हक्काबक्का रह गया । उस समय पिता की सांंसे चल रही थीं । उसने चिल्ला कर लोगों को बुलाया जिस परिजन व आसपास के लोग इकट्ठा हो गये ओर इसकी सूचना पुलिस को दी । घायल को एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया । जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई । अधेड़ के चेहरे और सिर पर गहरे घाव के निशान मिलें हैं। थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को गांव के ही करीबी रिश्तेदारों पर हत्या कये जाने का है । मामले में पुलिस ने गांव के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है। चंद्रपाल सिंह मेहनत मजदूरी का काम करता था।

मृतक बीती देर रात अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर के बाहर सोने को चला गया। इस दौरान रात 12 बजे के करीब उसकी पत्नी उसे बीड़ी और पानी देने के लिए बाहर गई इस दौरान वह पूरी तरह से ठीक था। इसके बाद परिवर के अन्य सदस्य भी सोने चले गए। सुबह तड़के चार से पांच के बीच में चंद्रपाल का बेटा सचिन जब बाहर पिता के पास उन्हे जगाने के लिए गया तो पिता खून से लथपथ मिले, इस दौरान उनके बेड के नीचे तक खून ही खून था। चेहरे और सिर पर कई घाव के निशान दिखे। इस दौरान ग्रामीणों का कहना है कि ईट पत्थरों से चेहरे और सिर पर कई वार किए गए हैं। परिजनों ने बताया कि वह काफी लंबे समय से घर के बाहर ही चारपाई डालकर सोते थे। गांव में उनकी कोई रंजिश नहीं थी । हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की संभावना जताई गई है हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।  मामले में अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-