काशीपुर । महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ इंदिरा ह्रदयेश को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
श्रीमती वात्सल्य ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं को पहचान और सम्मान दिलाकर डॉ इंदिरा ह्रदयेश महिलाओं के लिए एक प्रतीक बनीं। उनके असामयिक निधन से न केवल कांग्रेस वरन महिला राजनीति की भारी क्षति पहुंची है। राज्य की महिलाओं को डा इंदिरा ह्रदयेश से राजनीति और समाज सेवा की जो सीख मिली है उससे वह अमर हो गई हैं।
महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal