Breaking News

काशीपुर विधानसभा से बदलेगा भाजपा उम्मीदवार? प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दिये संकेत

काशीपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में काशीपुर से किसको टिकट दिया जायेगा इसका फैसला समय आने पर किया जायेगा। 

हल्द्वानी में दिवंगत कांग्रेस नेत्री डॉ इंदिरा ह्रदयेश की अंत्येष्टि में शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक यहाँ मंडी समिति गेस्टहाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में दायित्व बदलते रहते हैं। और यह क्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर से लेकर निचले स्तर तक चलता है। आज जो गृहमंत्री का दायित्व संभाले हुए हैं वह पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष और अब जो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वह पहले स्वास्थ्य मंत्री थे। मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी में कब कौन कहाँ पद संभालेगा यह तय नहीं होता। समय के अनुसार पार्टी निर्णय लेती है।

काशीपुर से भाजपा उम्मीदवार की बाबत पूछे गए सवाल के जबाब में मदन कौशिक ने कहा कि  कौन चुनाव लड़ेगा किस चेहरे को आगे लाया जायेगा। यह पार्टी की चुनाव समिति तय करती है। उत्तराखंड में पार्टी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी के लिये गौरवशाली चेहरे के रूप में होंगे। 

उन्होंने कहा कि बताया कि भाजपा कार्यकर्ता सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी तरह से कर रहे हैं। कोरोना महामारी में भाजपा ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है। को जो जिम्मेदारी सौंपी गई वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह निभा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि इस तरह की कई पार्टी हैं जो चुनाव आने पर लोगों के बीच दिखाई देती हैं तथा बाद में उनका कहीं अता-पता नहीं चलता। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा कर उन्हें 57 सीटे जिताई थींं।  भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है तथा आगामी 2022 के चुनाव में भी भाजपा 2017 के मुकाबले बड़ी जीत हासिल करेगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजू भण्डारी, खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, महापौर ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, मोहन सिंह बिष्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक,  सीमा चौहान, मनोज प्रजापति, अभिषेक गोयल, गंधार अग्रवाल, रूपेंद्र सिंह बग्गा आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-