Breaking News

38 पत्नी, 89 बच्चों और 33 नाती-पोतों वाले दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का निधन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

मिजोरम के जिओना चाना को दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया माना जाता है। इस परिवार के 76 वर्षीय मुखिया चाना का निधन हो गया। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने उनके निधन की पुष्टि की और इस पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि 38 पत्नियों, 89 बच्चों और 33 नाती-पोतों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया माने जाने वाले जिओना चाना का निधन हो गया है।

उनका परिवार एक चार मंजिला मकान में रहता है, जिसे ‘चुआ थार रन’ कहा जाता है। मतलब पहाड़ी गांव में बना नई पीढ़ी का मकान, जिसमें 100 से ज्यादा कमरे हैं। घर के सभी सदस्यों का खाना एक ही किचन में बनता है। चाना परिवार का घर राज्य में टूरिस्ट स्पॉट बन गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-