मुंबई । घाटकोपर इलाके में रविवार की सुबह गड्ढे में समाई कार को मुंबई महानगर पालिका ने आखिरकार 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाल ली गई।
घाटकोपर इलाके में रहने वाले डॉ. पी दोषी की कार रविवार सुबह 8.30 बजे की है। उन्होंने बताया कि कंपाउंड में काम करने वाला एक लड़का उनके पास आया और कहा कि उनकी कार कुछ तिरछी हो गई है। हम बालकनी में पहुंचे। हमारी आंखों के सामने पूरी कार गड्ढे में समा गई। इसे देर रात बाहर निकाला जा सका।डॉ. दोषी ने बताया कि इलेक्ट्रिक पंप के सहारे पानी निकाला गया। बीएमसी के कर्मी भी पंप लेकर मौके पर पहुंच गये। क्रेन के जरिए कार को बाहर निकाला गया। डॉ. दोषी के मुताबिक, जहां यह कार धंसी है, वहां पहले एक कुआं था। इसे तकरीबन 100 से ज्यादा साल पुराना बताया जा रहा है। बाद में उसे ढक कर स्लैब डाल दिया गया था। इसके बावजूद यह हादसा हो गया।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal