Breaking News

खौफनाक मंजर :देखते ही देखते कार जमीन में बने गड्ढे में समा गई,देखिए रोंगटे खड़ा करने वाला वीडियो

मुंबई। भारी बारिश के चलते आज मुंबई से एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। इस वीडियो में एक कार देखते ही देखते जमीन में बने गड्ढे में समा गई। 

यह घटना मुंबई के घाटकोपर इलाके की है। वीडियो में सड़क के किनारे कई कार खडी दिख रही हैं कि इसी बीच पानी से भरे गड्ढे में कुछ ही सेकेंडो के भीतर एक काले रंग की कार समा जाती है। गनीमत यह रही कि कार में उस समय कोई नहीं था।

एकबारगी ऐसा लगता है कि सड़क किनारे जमीन के नीचे गड्ढा था, जो बारिश के बाद खुल गया और जमीन कमजोर पड़ने की वजह से सतह पर खड़ी कार जमीन में समा गई। वहीं इस घटना पर यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि वहाँ पर पहले कुआं था।  कार पार्किंग के लिए उस कुएं को कंक्रीट से ढक दिया और वहाँ कार पार्क करने लगे। कार के जमीन में समाने का मामला बारिश होने की वजह से जमीन धंसने के चलते हुआ है। मामले में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-