Breaking News

कोविड वैक्सीन लगने के बाद महिला के शरीर में आई चुंबकीय शक्ति

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव नगर निगम की एक पार्षद सुनीता फडणवीस का अजीबोगरीब दावा है कि उन्होंने कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के बाद चुंबकीय शक्ति विकसित कर ली है। एक वीडियो में प्लेट, चम्मच और सिक्के जैसी वस्तुएं उनके शरीर से चिपकी हुई दिखी जा सकती हैं।

सुनीता फडणवीस ने कहा कि उन्होंने एक अप्रैल को कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। सेकेंड डोज मई में लगवाई थी। उन्होंने बताया कि एक दिन पूजा करते हुए उनके हाथ में सिक्के चिपक गए। इसके बाद उन्होंने बच्चों से चम्मच मांगी। चम्मच भी हाथ से चिपक गई। सुनीता फडणवीस ने बताया कि उनके पति ने उनका वीडियो बनाया और डॉक्टर को भेजा। डॉक्टर ने कहा कि इसका कारण वैक्सीन है या नहीं है, यह अभी नहीं कहा जा सकता।

सुनीता फडणवीस ने कहा कि उनके हाथों में दर्द रहता है और नींद ठीक से नहीं हो रही है। हाथ में दर्द के अलावा बीच की उंगली में शून्य (निस्तेज) जैसी है।    

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे ने कहा कि उन्होंने देखा कि उनके हाथ से सिक्के और स्टील की चीजें चिपकी हुई थीं। हालांकि यह नई चीज नहीं है, यह बहुत पहले से होता आ रहा है। शरीर की जो बनावट है उसमें स्किन की बनावट पर निर्भर करता है, कई लोगों की स्किन बिल्कुल बाल रहित होती है, पसीना होने पर नमक की मात्रा ज्यादा होती है। शरीर छोटे-छोटे कणों के द्वारा बना हुआ है, उसमें भी आंशिक इलेक्ट्रो मैग्नेटिक शक्ति होती है। साथ-साथ सिंथेटिक कपड़े पहनने पर फ्रेक्शन होता है जिससे त्वचा में मैग्नेटिक पॉवर पैदा हो जाता है।

डॉ. कुमरे ने कहा कि इसकी जांच के लिए उच्च अधिकारियों को भेजेंगे, उनसे बात की है। उनका कहना है कि इसका वैक्सीन से कोई संबंध नहीं है। लेकिन फिर भी जो भी है, इसकी हम जांच कराएंगे। यह शोध का विषय है। यह तो पहले से भी देखा गया है। जो हेयरलेस, चिकनी और स्वेटिंग स्किन होती है, उसमें यह चीज ज्यादा देखी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-