Breaking News

काशीपुर में ठाकुर मंदिर धर्मशाला से चुराई मूर्तियों समेत चोर गिरफ्तार, अग्रवाल सभा ने किया पुलिस को सम्मानित ,

काशीपुर । कोतवाली पुलिस ने बद्री भवन रोड स्थित ठाकुर मंदिर में बीते रोज हुई चोरी का खुलासा कर मूर्तियां बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का खुलासा करने पर अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने पुलिस को सम्मानित किया। 

बता दें कि 5 जून की रात्रि ठाकुर मंदिर धर्मशाला में अज्ञात चोर ने लड्डू गोपाल की मूर्ति समेत कई अन्य मूर्तियां व दानपात्र चोरी कर लिया था। मंदिर के पुजारी वेदप्रकाश शर्मा ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने धार्मिक स्थान पर चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। इस बीच सीसीटीवी कैमरे खंगाले और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।

सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ आज मौ अल्लीखां कर्बला मैदान के पास के निवासी मारूफ पुत्र कयूम को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से मंदिर से चोरी गयी मूर्तियां व 1120 रूपये नकद बरामद कर लिये हैं।  मंदिर में चोरी का खुलासा करने पर अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने पुलिस की सराहना करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, अभिषेक गोयल, सनत कुमार पैगिया, अमरीश अग्रवाल दीपांशु अग्रवाल आदि मौजूद थे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-