Breaking News

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष चुने गए, भारत ने किया था समर्थन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को 76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (पीजीए) के अध्यक्ष के रूप में भारी बहुमत के साथ चुना गया है। यह एक वार्षिक आधार पद है, जो कि विभिन्न क्षेत्रीय समूहों के बीच स्थानांतरित होता है। 76वें सत्र (2021-22) में एशिया-प्रशांत समूह की बारी है। यह पहली बार है जब मालदीव पीजीए के कार्यालय पर काबिज होगा।

मालदीव ने दिसंबर 2018 में एफएम शाहिद की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। उस समय कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं था। विदेश मंत्री शाहिद विशेष रूप से बहुपक्षीय मंचों में विशाल राजनयिक अनुभव और मजबूत साख के साथ पीजीए का पद संभालने के लिए विशिष्ट रूप से योग्य हैं।

भारत ने नवंबर 2020 में विदेश सचिव की मालदीव यात्रा के दौरान एफएम शाहिद के लिए अपने समर्थन की घोषणा की थी। उस समय भी वह मैदान में एकमात्र उम्मीदवार थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-