Breaking News

काशीपुर :लॉकडाउन के मानकों का उल्लंघन कर रहे रेस्टोरेंट

काशीपुर । लॉकडाउन के दौरान रेस्टोरेंट में ग्राहकों की आवाजाही पर प्रतिबंध है। शासन के मानको के अनुसार रेस्तरां से होम डिलीवरी की इजाजत है लेकिन रेस्तरां में बैठाकर खिलाने में मनाही है। इसके बावजूद कुछ रेस्तरां इसका उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। 

गिरीताल रोड पर एक रेस्तरां लॉकडाउन के मानकों का उल्लंघन कर रहा है। आसपास के निवासियों ने बताया कि इस रेस्तरां में मुख्य प्रवेश द्वार के स्थान पर पीछे के गेट से ग्राहकों को भीतर बुलाया जा रहा है। रेस्तरां के पिछले गेट पर ग्राहकों की बाइक खड़ रहती हैं। स्थानीय लोगों ने रेस्तरां के बाहर खड़े वाहनों की तस्वीर भेजी है। लोगों का कहना है कि इससे यहाँ कालोनी में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-